केंद्रीय विद्यालय में वाल बाटिका और प्राइमरी शिक्षक बनने का अवसर KVS  Teacher Notification

By
On:
Follow Us

KVS  Teacher Notification : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज ने सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक और संविदा आधार पर शिक्षकों तथा अन्य पदों के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर सुबह 9:00 बजे विद्यालय पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इस प्रक्रिया के जरिए विभिन्न विषयों के शिक्षकों और अन्य पदों पर चयन किया जाएगा जिससे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इंटरव्यू कब होगा

केंद्रीय विद्यालय केंट प्रयागराज द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 19 फरवरी 2026, 22 फरवरी 2026 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर समय से पहले विद्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा और साक्षात्कार सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। ऐसे सभी उम्मीदवार जो इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं। टीजीटी प्राइमरी शिक्षक बाल वाटिका शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर आदि पदों के लिए साक्षात्कार हेतु अलग-अलग तिथियां घोषित की गई हैं जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इंटरव्यू तिथि का विवरण

तिथिपद
19 फरवरी 2026TGT – English, Hindi, Sanskrit, Science, Social Science, Mathematics तथा PGT – English, Hindi, Mathematics, Physics, Chemistry, Biology, Commerce, Economics, History, Geography, Political Science
22 फरवरी 2026Primary Teacher (PRT) तथा Balvatika Teacher
23 फरवरी 2026Special Educator, Counsellor, Nurse (Female), Sports Instructor, Yoga Instructor, Art Instructor, PGT Computer Science, Lab Instructor, Computer Instructor (Primary & Secondary)

जरूरी दस्तावेज क्या चाहिए

साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार होगा चयन

विद्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि यह प्रक्रिया अंशकालिक और संविदा आधार पर की जाएगी। साक्षात्कार के लिए कोई अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थियों को स्वयं निर्धारित तिथि और समय पर विद्यालय पहुंचना होगा। सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विषयों के शिक्षकों और अन्य पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।