JNV Result 2026 Class 6 Roll Number PDF Download Link : जवाहर नवोदय रिजल्ट 2026 ऐसे चेक करें

By
Last updated:
Follow Us

JNV Result 2026 Class 6 Roll Number PDF Download Link: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए चयन परीक्षा JNVST हर साल लाखों छात्रों की उम्मीदों का केंद्र होती है। इस बार 2026 सत्र के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को हो चुकी है और अब उन छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारों को JNV Result 2026 Class 6 का बेसब्री से इंतजार है। नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से फेज 1 का रिजल्ट मार्च 2026 में जारी किए जाने की उम्मीद है जबकि फेज 2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी और उसका रिजल्ट मई 2026 में आएगा।

JNVST Result 2026 Class 6 कब जारी होगा

नवोदय विद्यालय समिति यानी NVS की तरफ से फेज 1 का रिजल्ट मार्च 2026 में जारी किया जाएगा। बता दें कि यह तारीख अभी अनुमानित है और आधिकारिक घोषणा navodaya.gov.in पर की जाएगी। फेज 2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी और उसका रिजल्ट मई 2026 में आने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकेंगे। वहीं रिजल्ट PDF फॉर्मेट में भी जारी किया जाता है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। बता दे रिजल्ट नवोदय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JNV Result 2026 Class 6 कैसे चेक करें

रिजल्ट जारी होते ही नीचे दिए गए प्रोसेस से चेक किया जा सकता है।

  • सबसे पहले navodaya.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर JNVST Class 6 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें

वहीं ऑफलाइन देखना हो तो अपने जिले के नवोदय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर सेलेक्शन लिस्ट चेक की जा सकती है। बता दें जल्दी नवोदय विद्यालय रिजल्ट घोषित होने वाला है रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JNV Cut Off 2026 Class 6 कितनी रह सकती है

हर साल कट ऑफ श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग रहती है। इस बार भी अनुमानित कट ऑफ कुछ इस तरह रह सकती है। बता दें कि यह सिर्फ अनुमान है — असली कट ऑफ रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगी। हालांकि अनुमानित कट ऑफ के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है

श्रेणीअनुमानित कट ऑफ
सामान्य (General)72 से 76 अंक
OBC69 से 70 अंक
SC60 से 68 अंक
ST52 से 59 अंक

सेलेक्शन के बाद क्या करना होगा

रिजल्ट में नाम आने के बाद छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। NVS की तरफ से चुने गए छात्रों को SMS, ईमेल या पोस्ट के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके बाद संबंधित नवोदय विद्यालय में जाकर दस्तावेज वेरिफिकेशन करवाना होगा जो रिजल्ट आने के कुछ हफ्तों बाद शुरू होती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद एडमिशन की बाकी प्रक्रिया पूरी करके छात्र कक्षा 6 में पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। वहीं अगर किसी कारण से सीट खाली रहती है तो वेटिंग लिस्ट से भी छात्रों को मौका दिया जाता है। बता दें खाली सीटों के लिए कट ऑफ नीचे गिरकर छात्रों को मौका दिया जाता है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • जन्मतिथि सर्टिफिकेट या आधार कार्ड
  • अभिभावक का निवास सर्टिफिकेट उसी जिले का जहां से कक्षा 5 पढ़ी हो
  • ग्रामीण कोटा सर्टिफिकेट अगर लागू हो
  • जाति सर्टिफिकेट SC, ST, OBC के लिए
  • छात्र की फोटो और हस्ताक्षर
  • JNVST एडमिट कार्ड और रिजल्ट की कॉपी
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अगर जरूरी हो

ऐसे सभी छात्र जो जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं उन्हें आगे की पूरी प्रक्रिया के लिए नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सभी दिशा निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।