JEE Mains Result 2026: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट यहां चेक करें

By
On:
Follow Us

JEE Mains Result Date 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट और फाइनल आंसर की का इंतजार है। इस परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को देश भर में परीक्षा आयोजित की गई थी। अब सभी अभ्यर्थियों की नजरें आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर टिकी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए आज 16 फरवरी 2026 को किसी भी समय जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी करेगा।

NTA द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाती है। फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके देख सकते हैं।

JEE Mains Result 2026 से पहले फाइनल आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हर वर्ष एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिजल्ट जारी करती है, पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है और उस पर प्राप्त आपत्तियों का निपटारा विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाता है। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होती है और उसी के आधार पर जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट घोषित किया जाता है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह पढ़ें – UP Bed Entrance Exam 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित मुख्य बदलाव की जानकारी

UPTET Notification 2026: यूपीटीईटी नोटिफिकेशन, एग्जाम डेट, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

JEE Mains Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामजेईई मेन सेशन-1 2026
आयोजक संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित (CBT)
परीक्षा तिथि21, 22, 23, 24, 28, 29 जनवरी 2026
शामिल अभ्यर्थीलगभग 13 लाख+
प्रोविजनल आंसर कीपरीक्षा के बाद जारी
फाइनल आंसर कीरिजल्ट से पहले
रिजल्ट तिथि16 फरवरी 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in
स्कोरकार्ड मोडऑनलाइन

असंतुष्ट अभ्यर्थी सेशन-2 के लिए कर सकते हैं आवेदन

इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो अपने जेईई मेन सेशन-1 के स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सेशन-2 आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। सेशन-2 के माध्यम से अभ्यर्थी अपने स्कोर में सुधार कर सकते हैं।

JEE Mains Result Date 2026

जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद एनटीए द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 16 फरवरी 2026 को किसी भी समय जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और इसके आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

जेईई मेन रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए JEE Main Session-1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलते ही एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

यह पढ़ें – NEET UG Notification 2026: नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी, देखें पात्रता, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया

CTET Result Date 2026: सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब आयेगा देखें पूरी जानकारी