India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के 28000 पदों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है अभ्यर्थी पहली मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सर्किल वाइज सर्किल जीडीएस रिजल्ट जारी किया गया है रिजल्ट अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से सीधे रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जीडीएस रिजल्ट की पहली मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें, पिछली बार कितनी कट ऑफ रही थी, इसको लेकर पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
India Post GDS Cut Off कितनी जाती है
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक की मेरिट लिस्ट सर्किल बाय डिविजन और श्रेणी के अनुसार जारी की गई है। पिछले साल यानी 2025 की पहली मेरिट की बात की जाए तो अधिकतर सर्कल में कट ऑफ 100% तक गई थी। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 95 से 99% तक भी कट ऑफ देखने को मिली थी। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो पहली मेरिट लिस्ट की कट ऑफ 100% रही थी, जबकि मध्यप्रदेश में पहली कट ऑफ 91.5% से 100% के बीच थी। इसी तरह अन्य राज्यों में भी पहली मेरिट लिस्ट लगभग 95% से 100% तक गई थी। लेकिन इतनी कट ऑफ देखकर अभ्यर्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इंडिया पोस्ट द्वारा कई मेरिट लिस्ट जारी की जाती हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट कहां और कैसे देखें
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ही लिस्ट डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां सर्किल वाइज दिए गए रिजल्ट में अपने स्टेट का रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करना होगा। रिजल्ट पीडीएफ में आप अपना रोल नंबर या अपनी डिटेल खोजकर चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि मेरिट लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन या नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं।
- जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- जिस सर्कल के लिए आवेदन किया है, उसकी मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके अपना नाम चेक करें।
इंडिया पोस्ट जीडीएस सभी सर्किलो का रिजल्ट देखें
रिजल्ट के बाद वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- दसवीं की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- एनओसी सर्टिफिकेट (यदि वर्तमान में कार्यरत हैं)
कैसे होगा जीडीएस सिलेक्शन
इंडिया पोस्ट जीडीएस का चयन बिना किसी परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर ही किया जाता है। केवल दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस बन जाते हैं।
यह पढ़ें – जीडीएस कटऑफ 2026: किस राज्य में कितने नंबर पर हुआ चयन, राज्यवार पूरी लिस्ट देखें







