CTET Result Date 2026: सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब आयेगा देखें पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

CTET Result Date 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑफिशियल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार शुरू हो गया है। इस परीक्षा में लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। 7 और 8 फरवरी को देश भर के 140 शहरों में सीटेट परीक्षा आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थियों की निगाहें ctet.nic.in पर टिकी हुई हैं।

सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की बोर्ड द्वारा अब किसी भी समय जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च के  अंतिम सप्ताह में सीटेट 2026 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

CTET Result 2026 से पहले रिलीज होगी फाइनलआंसर की

सीबीएसई द्वारा हर साल किसी पैटर्न पर रिजल्ट जारी किया जाता है। पहले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जाती है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर सभी आपत्तियों का निपटारा विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाता है और उसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी के साथ रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता है, जिसे उम्मीदवार रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड करके देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा सभी उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपी भी अपलोड की जाएगी।

CTET Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026
आयोजक बोर्डकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
परीक्षा तिथि7 और 8 फरवरी 2026
शहरों की संख्या140 शहर
आवेदन करने वाले अभ्यर्थीलगभग 25 लाख+
प्रोविजनल आंसर कीपरीक्षा के लगभग 15 दिन बाद
फाइनल आंसर कीऑब्जेक्शन प्रक्रिया के बाद
रिजल्ट संभावित तिथिमार्च 2026 (पहला या दूसरा सप्ताह)
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in
सर्टिफिकेट उपलब्धताडिजिलॉकर और उमंग ऐप
पात्रताकक्षा 1 से 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता

प्रभावित अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑब्जेक्शन के लिए आवेदन

ऐसे अभ्यर्थी जिनको लगता है कि उनके द्वारा दिए गए उत्तर और सीटेट परीक्षा में पूछे गए सवाल के उत्तर अलग हैं तो अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के ठीक बाद सीबीएसई द्वारा ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी। यह ऑब्जेक्शन विंडो लगभग 2 से 3 दिनों के लिए एक्टिव रह सकती है। अगर किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न के उत्तर पर कोई भी संदेह है तो ₹1000 प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा और अगर उनकी चुनौती सही पाई जाती है तो अभ्यर्थी का शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की में करेक्शन किया जाएगा।

Also Read – NEET UG Notification 2026: नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी, देखें पात्रता, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया

CTET Result Date 2026 कब जारी होगा?

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां और उनका निपटारा होने के बाद बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2026 के बीच तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। सफल होने वाले उम्मीदवारों के अंक पत्र और प्रमाण पत्र ऑनलाइन डिजिलॉकर अकाउंट में डिजिटल रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे, जो जीवन भर काम आएंगे।

सीटेट रिजल्ट कैसे चेक करें?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर की और फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा और इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीटेट के आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट क्षेत्र में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नया पेज खुलते ही अभ्यर्थियों को रोल नंबर डालना होगा।
  • सभी जानकारी डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब क्लिक करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

CTET 2026 का ओरिजिनल प्रमाण पत्र कैसे मिलेगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद सर्टिफिकेट और मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आप उमंग एप के माध्यम से भी सीटेट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को बाद में ओरिजिनल प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएंगे। सीटेट प्रमाण पत्र कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम पात्रता है। एक बार परीक्षा पास करने के बाद विज्ञापन की शर्तों के अनुसार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु पात्र माने जाएंगे।