CTET Result 2026 LIVE: सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक

By
On:
Follow Us

CTET Result 2026 : सीटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फरवरी 2026 सत्र की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद अब सभी उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे थे

CTET पास करने के लिए कितने नंबर जरूरी

गौरतलब है कि CTET परीक्षा में कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती बल्कि इसमें केवल पास या फेल का निर्धारण किया जाता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 90 अंक हासिल करने होते हैं। वहीं OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत यानी लगभग 82 अंक रखी गई है। जो उम्मीदवार इस न्यूनतम अंक को प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें CTET क्वालिफाइड माना जाता है और वे शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।

CTET रिजल्ट 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी

सीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट डिजीलॉकर में अपलोड किए जाएंगे जो पूरी तरह वैध होंगे और इन्हें भविष्य में शिक्षक भर्ती के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। नीचे दी गई तालिका में रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है जिससे उम्मीदवार एक नजर में पूरी स्थिति समझ सकते हैं।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCTET 2026
परीक्षा आयोजन संस्थाCBSE
परीक्षा तिथिफरवरी 2026
रिजल्ट जारी होने की संभावनाअप्रैल 2026 (पहला या दूसरा सप्ताह)
रिजल्ट मोडऑनलाइन
मार्कशीटडिजीलॉकर में उपलब्ध

डिजीलॉकर में मिलेगी मार्कशीट

बता दें कि सीबीएसई अब फिजिकल मार्कशीट जारी नहीं करता है बल्कि सभी सफल उम्मीदवारों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट डिजीलॉकर में अपलोड किया जाता है और इसकी वैलिडिटी आजीवन रहती है। इसका मतलब है कि उम्मीदवार भविष्य में किसी भी शिक्षक भर्ती में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें अलग से किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित मानी जाती है।

ऐसे चेक करें CTET रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बहुत ही आसानी से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा और कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर CTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
रिजल्ट लिंकदेखें
CTET Result 2026 Official WebsiteClick Here