CTET Answer Key 2026: सीटेट आंसर की ctet.nic.in पर चेक करें, जानें अप्पत्ति दर्ज और रिजल्ट की पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। इस वर्ष 7 और 8 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीटेट परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही आज-कल में आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जा सकता है। सीबीएसई द्वारा आमतौर पर परीक्षा के कुछ दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। लेकिन दो परीक्षा केदो पर सीटेट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी जिसके कारण उन परीक्षा केंद्रों पर 1 मार्च को परीक्षा आयोजित कराई जा रही है री-एग्जाम परीक्षा आयोजित कराए जाने के बाद आंसर की जारी की जाएगी,  प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे।

फरवरी में दो दिन आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में हुई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता के अनुसार पेपर I या पेपर II दिया। पेपर I कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित किया जाता है।

1 मार्च को 2 केंद्रों पर  CTET री एग्जाम

बता दे साथ और आठ मार्च को जो परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें दो परीक्षा केंद्र ऐसे थे जिन पर टेक्निकल कर्म से परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी अब इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर आज एक मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित की जा रही है बिहार के वैशाली में दो परीक्षा केंद्र ऐसे थे जिन पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

CTET Answer Key 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026
आयोजक बोर्डकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा तिथि7 और 8 फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
शिफ्टदो शिफ्ट
प्रोविजनल आंसर कीAvailable Soon
ऑब्जेक्शन शुल्क₹1000 प्रति प्रश्न
फाइनल आंसर कीऑब्जेक्शन के बाद
रिजल्टफाइनल आंसर की के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

CTET Answer Key 2026 से मिलेगा अंदाजा कर सकते हैं चैलेंज

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इससे उन्हें परीक्षा में अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक आकलन करने का अवसर मिलेगा और संभावित स्कोर का अनुमान भी लगाया जा सकेगा। आंसर की जारी होने के बाद सीबीएसई द्वारा ऑब्जेक्शन विंडो भी खोली जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। यह ऑब्जेक्शन विंडो सीमित समय के लिए सक्रिय रहेगी। इस दौरान सभी अभ्यर्थी जो ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

यह पढ़ें – JEE Mains Result 2026: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट यहां चेक करें

शिक्षामित्र, आंगनवाड़ी, आशा, अनुदेशकों का बढ़ेगा मानदेय! सीएम योगी ने की घोषणा 

प्रति प्रश्न ₹1000 देना होगा शुल्क

किसी भी प्रश्न को चुनौती देने के लिए अभ्यर्थी को ₹1000 प्रति प्रश्न के हिसाब से प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। बिना शुल्क या निर्धारित प्रक्रिया के बाहर भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। यदि अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा और अभ्यर्थी द्वारा दिया गया शुल्क भी वापस कर दिया जाएगा। हालांकि आपत्ति सही नहीं पाई जाती है तो अभ्यर्थियों का शुल्क वापस नहीं होगा।

विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी आपत्तियों की जांच

ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विषय विशेषज्ञों की टीम सभी आपत्तियों की जांच करेगी। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है तो फाइनल आंसर की में सुधार किया जाएगा। फाइनल आंसर की ही रिजल्ट तैयार करने का आधार बनेगी। इसके बाद फाइनल आंसर उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और अंत में इसी उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

फाइनल आंसर की के बाद नहीं मिलेगा दूसरा मौका

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम आंसर की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आगे की अपील स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि प्रोविजनल आंसर की जारी होते ही उसे ध्यान से जांच लें और आवश्यकता होने पर समय रहते आपत्ति दर्ज करें। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट पूरी तरह फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद किए गए सभी बदलाव अंतिम अंक निर्धारण में शामिल होंगे।

यह पढ़ें – CTET Result Date 2026: सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब आयेगा देखें पूरी जानकारी

UPTET Notification 2026: यूपीटीईटी नोटिफिकेशन, एग्जाम डेट, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

CTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CTET आंसर की केवल उत्तर मिलान का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अभ्यर्थियों को अपने चयन की संभावनाओं का प्रारंभिक आकलन करने का अवसर भी देती है। साथ ही यह प्रक्रिया परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाती है, जिससे उम्मीदवारों को निष्पक्ष मूल्यांकन का भरोसा मिलता है। सीटेट प्रोविजनल आंसर की का निस्तारण होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।