CBSE Board Exam Passing Rule 2026: सीबीएसई 10वीं के स्टूडेंट्स को पास होने के दो मौके, जान लें बोर्ड का नया नियम

By
On:
Follow Us

CBSE Board Exam Passing Rule 2026:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।  अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए दो मौके मिलेंगे. हालांकि दूसरा सेशन बैकअप नहीं बल्कि केवल स्कोर सुधारने का विकल्प होगा. बोर्ड ने साफ किया है कि पहले सेशन में बैठना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का पहला सेशन 17 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा., जबकि दूसरा सेशन 15 मई से 01 जून 2026 तक चलेगा. दोनों सेशन का सिलेबस एक ही रहेगा. ऐसे में छात्रों को दोनों परीक्षा के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है।. क्योंकि गलत रणनीति साल खराब कर सकती है।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के दोनों सेशन में क्या अंतर है

सीबीएसई द्वारा साल में दो बार परीक्षा आयोजित करना छात्रों के लिए राहत की खबर है. इससे छात्रों को अपने अंक सुधारने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।  लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण बात ध्यान रखने की है. अगर कोई छात्र यह सोच रहा है कि वह फरवरी मार्च की परीक्षा छोड़कर सीधे मई जून की परीक्षा देगा. तो यह बड़ी गलती हो सकती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहला सेशन अनिवार्य है और सीधे दूसरे सेशन में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दूसरा सेशन बैकअप नहीं सिर्फ स्कोर सुधारने का होगा

सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले सेशन की परीक्षा को गंभीरता से लें और इसे हल्के में न लें. दूसरा सेशन केवल उन छात्रों के लिए है जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं. दूसरा सेशन पूरी तरह वैकल्पिक है. छात्र चाहें तो दूसरा प्रयास छोड़ सकते हैं. लेकिन पहला सेशन छोड़ने का विकल्प नहीं होगा। छात्रों को पहली बार परीक्षा में शामिल होना जरूरी है अगर पहली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं तो ऐसे सभी छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे हालांकि पहली परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा साथ ही अपने अंक सुधारने का मौका भी मिल सकेगा।

यह पढ़ें – UP Bed Entrance Exam 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित मुख्य बदलाव की जानकारी

UPTET Notification 2026: यूपीटीईटी नोटिफिकेशन, एग्जाम डेट, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

CBSE 10th Board Exam 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCBSE 10th Board Exam 2026
आयोजक बोर्डकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
परीक्षा मोडऑफलाइन
पहला सेशन17 फरवरी से 09 मार्च 2026
दूसरा सेशन15 मई से 01 जून 2026
सिलेबसदोनों सेशन में समान
दूसरा सेशनस्कोर सुधारने के लिए ऑप्शनल
पहला सेशनअनिवार्य
फाइनल मार्क्सबेहतर स्कोर वाला सेशन
कंपार्टमेंट नियमअधिकतम 2 विषय तक

दोनों सेशन में किसके मार्क्स फाइनल होंगे

जो छात्र दोनों सेशन में परीक्षा देंगे उनके लिए बेहतर स्कोर वाला अटेंप्ट ही फाइनल माना जाएगा. चाहे छात्र पहले सेशन में ज्यादा अंक लाएं या दूसरे में अंतिम मार्कशीट में वही अंक शामिल होंगे. बोर्ड ने अभिभावकों को भी सलाह दी है कि अगर छात्र पहले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं तो उन पर दूसरे प्रयास का दबाव न बनाया जाए। बोर्ड के नियम के अनुसार छात्र के अंग पत्र में वही अंक फाइनल माने जाएंगे जिस परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त होंगे अगर दूसरी परीक्षा में कम अंक आते हैं तो पहले परीक्षा के ही अंक अंतिम माने जाएंगे।

यह पढ़ें – NEET UG Notification 2026: नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी, देखें पात्रता, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया

CTET Result Date 2026: सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब आयेगा देखें पूरी जानकारी

दो से अधिक विषयों में फेल होने पर क्या होगा

सीबीएसई केवल तीन विषयों तक सुधार का अवसर देता है. यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है तो उसे असफल माना जाएगा और वह दूसरे सेशन में बैठने के योग्य नहीं होगा. ऐसे छात्रों को फिर से पूरे वर्ष की पढ़ाई करके 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा. हालांकि एक या दो विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। इसलिए छात्रों को पहली परीक्षा कोई टारगेट करना बेहतर विकल्प होगा अगर अंक कम प्राप्त होते हैं तो अपने स्कोर में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में बैठ सकते हैं।

यह पढ़ें – UP Free Scooty Yojana 2026: पढ़ने वाली लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी, जाने पूरी जानकारी