School Holiday March 2026: होली की लंबी छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं और इसके बाद होली का त्योहार खत्म होने के साथ ही अब स्टूडेंट्स और पैरेंट्स यह जानना चाहते हैं कि मार्च में आगे स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे। दरअसल होली के बाद भी इस महीने कई बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिनकी वजह से अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां पड़ सकती हैं। ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहार इसी महीने हैं। ऐसे में कई जगह स्कूल और कॉलेज दोबारा कुछ दिन के लिए बंद रह सकते हैं, इसलिए स्टूडेंट्स अभी से छुट्टियों की तारीखें जानना चाहते हैं। आईए जानते हैं मार्च में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे कौन-कौन सी सार्वजनिक छुट्टियां पडने वाली हैं।
होली के बाद भी मार्च में मिल मिलेंगी कई छुट्टियां
होली के बाद मार्च 2026 में अभी भी कई ऐसे मौके हैं जब स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते हैं। इस महीने के बाकी दिनों में ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। बता दें कि ईद-उल-फितर 21 मार्च के आसपास होने की संभावना है, जबकि राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी। इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती है। इन त्योहारों पर आमतौर पर कई राज्यों में शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहता है, हालांकि छुट्टियों की स्थिति राज्य और स्कूल के कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इस प्रकार मार्च के अंत तक कई दिन स्कूल बंद रहेंगे।
ईद-उल-फितर पर स्कूल रहेंगे बंद
मार्च में होली के बाद सबसे बड़ी छुट्टी ईद-उल-फितर की रहने वाली है। साल 2026 में रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हुआ था और इसके खत्म होने के बाद ईद मनाई जाएगी। इस बार ईद 21 मार्च को होने की संभावना बताई जा रही है, हालांकि इसकी अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद तय होती है। बता दें कि ईद-उल-फितर के दिन देश के ज्यादातर राज्यों में सरकारी अवकाश रहता है, जिसकी वजह से स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं। इसलिए स्टूडेंट्स को इस दिन पढ़ाई से छुट्टी मिल सकती है।
महीने के आखिर में फिर मिल सकती है छुट्टी
मार्च के आखिरी हफ्ते में भी स्टूडेंट्स को दो और छुट्टियां मिलने की संभावना है। 26 मार्च को राम नवमी मनाई जाएगी और इस दिन कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। इसके बाद 31 मार्च को महावीर जयंती है, जिसे जैन धर्म का बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन भी आमतौर पर सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिसके कारण सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शिक्षण संस्थान भी बंद रहते हैं। ऐसे में मार्च के आखिरी दिनों में भी छात्रों को छुट्टी मिल सकती है।
होली के बाद मार्च में संभावित स्कूल छुट्टियां
- 6 मार्च 2026 – होली (मथुरा आदि जिलों में)
- 8 मार्च 2026 – रविवार
- 15 मार्च 2026 – रविवार
- 21 मार्च 2026 – ईद-उल-फितर (संभावित)
- 22 March 2026 – रविवार
- 26 मार्च 2026 – राम नवमी
- 29 मार्च 2026 – रविवार
- 31 मार्च 2026 – महावीर जयंती
छुट्टियों को लेकर स्कूल का कैलेंडर देखना जरूरी
मार्च में पड़ने वाले इन त्योहारों पर छुट्टियां हर राज्य और स्कूल में एक जैसी नहीं होती हैं। कई बार शिक्षा बोर्ड और स्कूल प्रशासन अपने कैलेंडर के हिसाब से अवकाश तय करते हैं। इसके अतिरिक्त कई जिलों में स्थानीय अवकाश भी घोषित किए जाते हैं जिससे अतिरिक्त छुट्टी मिल जाती है इसलिए स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को सही जानकारी के लिए अपने स्कूल का ऑफिशियल कैलेंडर जरूर देख लेना चाहिए। वहीं जरूरत पड़ने पर टीचर या स्कूल प्रशासन से भी छुट्टियों की पुष्टि की जा सकती है, जिससे पढ़ाई और बाकी कामों की योजना पहले से बनाई जा सके।







