UP Board Exam Copy Checking 2026: यूपी बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्रों को कॉपी चेकिंग और उसके बाद रिजल्ट का इंतजार शुरू हो गया है। बोर्ड की ओर से कॉपी चेकिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले कॉपियों को चेक करने के लिए कार्यालय भेजा जाएगा और अध्यापकों को कॉपी चेक करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। यूपी बोर्ड द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरी किए जाने की संभावना है। 15 से 20 दिनों के भीतर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके बाद छात्रों के अंकों को कंप्यूटर पर अपलोड किया जाएगा और इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने की पूरी प्रक्रिया लगभग 30 दिनों से लेकर 45 दिनों के बीच पूरी की जा सकती है। पिछले साल की बात की जाए तो 24 फरवरी 2025 से एग्जाम शुरू हुए थे और 12 मार्च 2025 तक आयोजित किए गए थे। फिर बोर्ड एग्जाम समाप्त होने के बाद कॉपी मूल्यांकन से लेकर रिजल्ट जारी करने तक लगभग 1 महीने का समय लग गया था। इस बार भी बोर्ड एग्जाम 12 मार्च 2026 को पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे और इसके बाद कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू की जा सकती है।
UP Board Exam Copy Checking 2026 में इस बार होंगे कई बदलाव
यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग के दौरान इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई बार छात्रों की शिकायत रहती है कि उन्हें पूरे नंबर नहीं मिले हैं, जिससे छात्रों की प्रतिशत कम हो जाती थी। लेकिन इस बार बोर्ड द्वारा और सख्त नियम बनाए गए हैं, जिससे छात्रों की मार्किंग सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे। अब यूपी बोर्ड की कॉपियां सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चेक की जाएंगी। इसके अलावा, जिन छात्रों द्वारा कॉपी में नोट लगाए गए हैं, उनके लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, ऐसे छात्रों की कॉपी में अध्यापक अंक भी नहीं दे पाएंगे और उल्टा उसकी कॉपी ब्लैकलिस्ट में डाल दी जाएगी।
इस बार कम बनाए गए हैं मूल्यांकन केंद्र
इस बार 2026 में प्रदेश भर के अंतर्गत कुल 249 कॉपी मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कम मूल्यांकन केंद्र रखे गए हैं, क्योंकि इस बार छात्रों की संख्या में कमी देखने को मिली है। पिछली बार 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड द्वारा इस बार सभी मूल्यांकन केंद्रों का चयन भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है।
पिछले सालों में कब-कब आया यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को रिजल्ट का ही इंतजार रहता है। पिछले साल की बात की जाए तो बोर्ड रिजल्ट अप्रैल महीने में ही जारी किया गया है। 3 सालों को देखा जाए तो 2023 में 25 अप्रैल 2023 को रिजल्ट जारी किया गया था। वहीं 2024 में 20 अप्रैल 2024 को रिजल्ट जारी हुआ था। वहीं 2025 में 25 अप्रैल 2025 को रिजल्ट जारी किया गया था। इन सभी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।







