UP School Holiday March 2026: उत्तर प्रदेश की सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें होली के उपलक्ष्य 2 और 4 मार्च की छुट्टी घोषित की गई है। होली के बीच 3 मार्च को छुट्टी ना होकर स्कूल खोलने का आदेश है लेकिन वहीं इसके बाद कुछ जिलों में तीन और पांच मार्च की भी छुट्टी घोषित की गई है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जहां दो दिन का अवकाश रहेगा, तो कुछ जिलों के लिए यह छुट्टियां 5 दिन तक रहने वाली हैं। हालांकि कुछ जिलों में छुट्टियों को लेकर नया आदेश जारी किया जा सकता है। फिलहाल शिक्षक संगठनों द्वारा 3 मार्च की सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की गई है। हालांकि शासन की ओर से अभी छुट्टी को लेकर आधिकारिक अधिसूचना नहीं है।
होली पर स्कूलों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में होली पर 2 से 5 दिन तक का अवकाश रह सकता है। 1 मार्च को रविवार होने के कारण सार्वजनिक छुट्टी रहती है, तो वहीं 2 मार्च को होलिका दहन के उपलक्ष में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं लगातार छुट्टियों के बीच 3 मार्च की छुट्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है और इस छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी 3 मार्च की छुट्टी घोषित होने को लेकर विभाग के आदेश पर नजरें टिकी हुई हैं। अगर सरकार द्वारा 3 मार्च की छुट्टी घोषित की जाती है, तो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए होली के त्योहार पर लंबी छुट्टियां मिल सकेंगी।
हमीरपुर में 1 से 4 मार्च तक स्कूलों की छुट्टी
होली के बीच में पड़ रहे 3 मार्च के अवकाश को देखते हुए उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में छुट्टी घोषित की गई है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार सार्वजनिक अवकाश तालिका को दृष्टिगत रखते हुए 3 मार्च 2026 को होली के उपलक्ष में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला अधिकारी द्वारा 3 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित होने के बाद जिले में संचालित होने वाले कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी विद्यालय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। वहीं 4 मार्च को होली के उपलक्ष में अवकाश रहेगा। इसके बाद अब यहां 1 मार्च से 4 मार्च तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।
बांदा में 5 मार्च की भी स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार 5 मार्च 2026 को होली के उपलक्ष में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के दौरान सभी परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस दिन किसी भी तरह की गतिविधि स्कूलों में आयोजित नहीं की जाएगी। इस प्रकार यहां 1 मार्च से 5 मार्च तक लगातार स्कूल बंद रहेंगे। UP School Closed।
3 मार्च की घोषित हो सकती है सार्वजनिक छुट्टी
होली के त्योहार के बीच 3 मार्च को छुट्टी घोषित होने का इंतजार प्रदेश के अन्य जिलों के शिक्षक, अभिभावक और छात्र कर रहे हैं। हालांकि शिक्षक संगठनों द्वारा 3 मार्च की सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने को लेकर मांग की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में 3 मार्च की छुट्टी की घोषणा की जा सकती है, लेकिन अभी इसको लेकर अन्य जिलों के लिए कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अगर प्रदेश में 3 मार्च को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की जाती है, तो होली के त्योहार पर 4 से 5 दिन की छुट्टियां लगातार मिलेंगी।
मार्च 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए 2026 के कैलेंडर के अनुसार मार्च महीने में रविवार अवकाश को छोड़कर 5 अवकाश सार्वजनिक तौर पर मिलने वाले हैं। जहां 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश रहेगा, तो 4 मार्च को होली के रंग के उपलक्ष में छुट्टी रहेगी। वहीं 21 मार्च को ईद-उल-फितर के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा, जबकि 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रखा गया है। वहीं 21 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके अतिरिक्त कई जिलों में स्थानीय छुट्टियां भी घोषित की जाती हैं, जिसकी जानकारी प्रशासन, शासन और स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी की गई सूची में दी जाती है।








