UP Free Scooty Yojana 2026: पढ़ने वाली लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी, जाने पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

UP Free Scooty Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार फ्री स्कूटी उपलब्ध कराएगी, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 के बजट में 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस योजना के माध्यम से मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा देना है। इसके साथ-साथ मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और कॉलेज आने-जाने की सुविधा देना भी है। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि योजना में खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्र की छात्राओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और आने-जाने की वजह से बीच में पढ़ाई छोड़ने की समस्या भी कम हो जाएगी। इस योजना का असर उन छात्राओं के लिए अधिक रहेगा जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और इसके बाद आगे कॉलेज की पढ़ाई करना चाहती हैं।

क्या है फ्री स्कूटी योजना 2026

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना चलाई जा रही है। सरकार इस योजना के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना चाहती है, जिससे लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकें और सुरक्षित तरीके से कॉलेज जा सकें। सरकार द्वारा छात्राओं को पूरी तरह से फ्री स्कूटी दी जाती है या फिर छात्राओं को स्कूटी की सब्सिडी राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

किस मिलेगा फ्री स्कूटी योजना का लाभ

उत्तर प्रदेश फ्री स्कूटी योजना का लाभ योजना की शर्तों को पूरा करने वाली छात्राओं को मिलेगा। मुख्य शर्तों की बात की जाए तो निम्नलिखित शर्तें शामिल होंगी:

  • ऐसी छात्राएँ जो ग्रेजुएशन या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रही हैं।
  • छात्राएँ जो पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
  • सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नामांकन कराया हो।
  • निर्धारित मेरिट में स्थान प्राप्त किया हो।
  • इसके अतिरिक्त आयु और अन्य नियम सरकार के नियम अनुसार लागू होंगे।

बता दें, सरकार भविष्य में सरकारी कॉलेज की तरह निजी कॉलेजों की मेधावी छात्राओं को भी योजना में शामिल करने पर विचार कर रही है। आने वाले समय में सरकारी और निजी दोनों कॉलेज की छात्राओं को लाभ प्राप्त हो सकता है।

स्कूटी के लिए कैसे होगा चयन

स्कूटी वितरण पूरी तरह से छात्राओं की मेरिट पर निर्भर करेगा। स्कूटी वितरण के लिए न्यूनतम कटऑफ के साथ मेरिट तैयार की जाएगी। 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। चयनित छात्राओं को स्कूटी या फिर स्कूटी की सब्सिडी दी जाएगी। इस फ्री स्कूटी योजना का प्रमुख उद्देश्य सही और योग्य छात्राओं को लाभ पहुंचाना है। हालांकि अभी इस योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन में पूरी जानकारी देखने को मिलेगी।

फ्री स्कूटी के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज एडमिशन का प्रूफ
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आदि दस्तावेज होने आवश्यक हैं।

Also Read – NEET UG Notification 2026: नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी, देखें पात्रता, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया

CTET Result Date 2026: सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब आयेगा देखें पूरी जानकारी

UP Bed Entrance Exam 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित मुख्य बदलाव की जानकारी

फ्री स्कूटी के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले यूपी फ्री स्कूटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहाँ नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद छात्राओं को अपने जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • फोटो आदि अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • अब भविष्य के लिए सुरक्षित प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।

फ्री स्कूटी योजना से छात्राओं को होगा लाभ

फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, कॉलेज आने-जाने की सुविधा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रॉपआउट रेट कम करना, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी, जिससे इन छात्राओं की पैसे की बचत तो होगी ही, साथ ही समय की भी काफी बचत होगी तथा आने-जाने की वजह से पढ़ाई छूटने का डर भी नहीं रहेगा। साथ ही छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा में वृद्धि होगी। साथ ही छात्राओं के परिवार पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। दूरदराज के इलाकों में पढ़ने जाने वाली कई छात्राओं के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।